पर्यायवाची शब्द» Notes » पर्यायवाची शब्द – Paryayvachi Shabd
जो शब्द अर्थ की दृष्टि से समान होते हैँ, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं। जैसे – अमृत – सुधा, पीयूष, सोम, अमी, मधु इत्यादि। ये सभी शब्द अमृत के पर्यायवाची शब्द हैं।
प्रत्येक पर्यायवाची शब्द का वाक्य प्रयोग के अनुसार ही उचित अर्थ बैठता है। अतः भावानुसार पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
कुछ पर्यायवाची शब्द यहाँ दिए जा रहे हैं : 1. आग – अग्नि, अनल, दहन, कृशानु। 2. अश्व – घोडा, घोटक, हय, तुरंग। 3. गाय – गौ, धेनु, सुरभि, रोहिणी। 4. गंगा – देवनदी, मंदाकनी, भगीरथी, देवपगा। 5. चंद्रमा – चन्द्र, शशि, सोम, मयंक।